समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की सेवा पहुँचाने हेतु संस्था विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से कार्य करती है। प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने क्षेत्र विशेष में जागरूकता, सहयोग एवं सेवा का दायित्व निभाता है।
साधु-संतों एवं धर्माचार्यों के मार्गदर्शन में धर्म, संस्कृति एवं सनातन मूल्यों का प्रचार-प्रसार।
विद्यार्थियों के हित, शिक्षा, संस्कार एवं उनमें राष्ट्रीयता की भावना का विकास।
महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सामाजिक जागरूकता हेतु कार्य।
गौ माता की रक्षा, गौशालाओं को सहयोग एवं गौ-आधारित जीवनशैली को बढ़ावा।
किन्नर समाज के कल्याण, सम्मान एवं सामाजिक समरसता हेतु समर्पित कार्य।
युवाओं में नेतृत्व, राष्ट्रवाद एवं निःस्वार्थ सेवा-भाव का संचार।
स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, निःशुल्क जाँच एवं चिकित्सा सहायता का आयोजन।
वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सम्मान, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा हेतु कार्य।
किसानों के हित, कृषि जागरूकता एवं उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग।
श्रमिक वर्ग के अधिकार, कल्याण एवं रोजगार संबंधी सहायता।
व्यापारी वर्ग के हित, आर्थिक सहयोग एवं स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन।
शिक्षकों के सम्मान, शैक्षिक उन्नयन एवं संस्कारयुक्त शिक्षा हेतु प्रयास।
कानूनी मार्गदर्शन, न्याय हेतु सहयोग एवं अधिवक्ता वर्ग का संगठन।
वृक्षारोपण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता अभियान।
नोट: सभी प्रदेश अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने प्रदेश में उपर्युक्त सभी प्रकोष्ठों की नियुक्ति की जानी है।
अपनी रुचि एवं क्षेत्र के अनुसार संस्था के किसी प्रकोष्ठ से जुड़कर समाज एवं राष्ट्र की सेवा में सहभागी बनें।
सदस्यता हेतु आवेदन करें →